नमस्कार दोस्तों आपका इस लेख में स्वागत है। इस लेख में हम Mission Sagar-II (मिशन सागर-2) के बारे में जानेगे, जैसा की आपको पता होगा कि मई-जून 2020 में सम्पन्न हुए मिशन सागर के बाद ‘Mission Sagar-II‘ के तहत भारतीय नौसेना के जहाज ऐरावत (Airavat) ने 02 नवंबर 2020 को सूडान पोर्ट में प्रवेश किया है।
you can follow on telegram channel for daily update: yourfriend official
साथ ही INS Airavat द्वारा सूडान के लोगों के लिए 100 टन खाद्य सामग्री पहुँचाई गयी है। इस मिशन के तहत भारत सरकार प्राकृतिक आपदाओं और COVID-19 महामारी से निपटने के लिए दूसरे मित्र देशों को सहायता प्रदान कर रहा है। read also: Aatmnirbhar App Download | Aatmnirbhar APK Download
पर हमारे कुछ भाइयो को मिशन सागर के बारे में कुछ भी पता नही होगा उन्हें यह जानना जरुरी है कि Mission Sagar kya hai? चलिए मिशन सागर के बारे में जानते है…
Mission Sagar kya hai
10 मई, 2020 को मिशन सागर की शुरुआत की गई। मिशन सागर हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को COVID -19 संबंधित सहायता प्रदान करने की भारत की पहल थी। इस मिशन के तहत जहाज INS केसरी (INS Kesari) द्वारा COVID संकट से निपटने के लिए समुद्री पड़ोसी देशों जैसे मालदीव, मॉरीशस, मेडागास्कर, कोमोरोस और सेशेल्स को सहायता पहुँचाई गई थी।
COVID संकट के समय में भारत की ओर से आवश्यक खाद्य पदार्थो, दवाईयों और आयुर्वेदिक दवाईयों के रूप में मानवीय सहायता प्रदान की गई। इसके साथ-साथ भारत द्वारा मॉरीशस और कोमोरोस में चिकित्सा सहायता टीमों (Medical Assistance Teams -MAT) की तैनाती की गई थी।
उम्मीद है कि आपको Mission Sagar kya hai समझ में आ गया होगा। अब हम Mission Sagar-II के बारे में जानते है। read also: Blue flag certification Kya Hai|भारत के 8 समुद्री तटों ने ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है
Mission Sagar-II kya hai
Mission Sagar-II मिशन सागर का ही विस्तार है। इस मिशन के तहत भारतीय नौसेना के जहाज ऐरावत द्वारा सूडान, दक्षिण सूडान, जिबूती और इरिट्रिया को खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।Mission Sagar और Mission Sagar-II की कार्यप्रणाली भारत के प्रधानमंत्री के “सुरक्षा और क्षेत्र में सभी के लिए विकास” के दृष्टिकोण (Security and Growth for All in the Region यानी SAGAR) पर आधारित है।
इस मिशन का उद्देश्य भारत द्वारा अपने समुद्री पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करना है। भारतीय नौसेना, रक्षा और विदेश मंत्रालयों तथा भारत सरकार की अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस मिशन को आगे बढ़ा रही है।
SAGAR यानी Security and Growth for All in the Region क्या है
भारत की नीति हिंद महासागर क्षेत्र (Indian Ocean Region-IOR) में समुद्री सहयोग के मामले में SAGAR (Security and Growth for All in the Region) दृष्टिकोण पर आधारित है। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के SAGAR Vision का पहली बार उल्लेख 12 मार्च, 2015 को मॉरीशस में दिए गए भाषण में किया गया था।
SAGAR कार्यक्रम का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, शांति, स्थिरता और आर्थिक सहयोग सुनिश्चित करना है। यह समुद्री सहयोग Indian Ocean Rim Association (IORA) के सिद्धांतों पर आधारित है।
Indian Ocean Rim Association (IORA) क्या है
Indian Ocean Rim Association (IORA) की स्थापना मार्च, 1997 में हिंद महासागर क्षेत्र में सतत और संतुलित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। NIORA अंतर-सरकारी (inter-governmental) संगठन है। NIORA का मुख्यालय Ebene, मॉरिशस में स्थित है।
अपनी स्थापना के समय से ही IORA ने समुद्री सुरक्षा, व्यापार, सांस्कृतिक संवर्धन (cultural promotion), पर्यटन और मत्स्य पालन जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। हालाँकि, हाल के वर्षों में हिंद महासागर में संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए नए मुद्दों को शामिल किया गया है। ये मुद्दे हैं-
- नीली अर्थव्यवस्था का विकास और क्षेत्रीय एकीकरण (blue economy development and sectoral integration)
उम्मीद करता हु कि आपको Mission Sagar-II के बारे में समझ आ गया होगा। यह जानकारी आपको exam में बहुत मदद करेंगे। ऐसे ही और जानकारी लेने के लिए आप इस site को subscribe कर सकते है या आप मेरे telegram channel को join कर सकते है।
Symptoma
Yourfriend इस हिंदी website के founder है। जो एक प्रोफेशनल Blogger है। इस site का main purpose यही है कि आप को best इनफार्मेशन प्रोविडे की जाए। जिससे आप की knowledge इनक्रीस हो।
Leave a Reply